फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Woman killed, 20 injured in road accidents

नौगांव-झांसी मार्ग पर बाइक फिसलने से महिला की मौत, पति घायल

Wed, 03 Nov 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Woman killed, 20 injured in road accidents
महोबा/श्रीनगर। नौगांव-झांसी मार्ग पर पिपरामाफ गांव के पास बाइक फिसलने से महिला की मौत हो गई पति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं अन्य सड़क दुर्घटनाओं में तीन महिलाओं समेत 20 लोग लहूलुहान हुए हैं। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

पिपरामाफ गांव निवासी गणेश कुशवाहा पत्नी उमाबाई (40) के साथ खेत गया था। लौटते समय बाइक सड़क पर पड़ी मौरंग के ढेर पर बाइक फिसल गई। जिससे दंपती घायल हो गए। जिला अस्पताल में उमाबाई की मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया। पति का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के विवेक नगर निवासी रामजीवन अनुरागी का पुत्र सचिन घर के दरवाजे पर खेल रहा था। तभी गिट्टी लेकर आ रहे तेज ने ट्रक ने बच्चे को कुचल दिया। सचिन को गंभीर हालत में सीएचसी से कानपुर से रेफर किया गया। इसी तरह आंबेडकर नगर कबरई निवासी रामस्वरूप, रवि, नयापुरा निवासी राधाचरन, रिवई निवासी सत्या, मारगपुरा निवासी लवकुश, संतोषपुरा निवासी उर्मिला, डिगरिया निवासी देवीदीन, गुगौरा चौकी निवासी लाल बहादुर, कुल्लाई पहाड़िया निवासी गोवर्धन, गौरहारी निवासी सूफीना, रेलवे कॉलोनी निवासी आनंद, हटवारा निवासी तनुजा, शाह पहाड़ी निवासी देवेंद्र , बजरिया निवासी महेश व दयाराम, गांधीनगर निवासी जीवन व सूरज और चरखारी निवासी अजय मिश्रा व मइयादीन अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed