फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Woman jumps into pond with son in Mahoba both die

पूनम को आया था रंजीत का फोन: महिला ने बेटे संग तालाब में लगाई छलांग, पति मान जाता ये इच्छा तो जिंदा होते दोनों

Thu, 31 Aug 2023 10:36 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 31 Aug 2023 10:36 PM IST
सार

मृतका के मौसेरे भाई रोहित ने बताया कि मोबाइल पर पति से विवाद होने पर पूनम ने तालाब में कूदकर जान देने की बात कही थी। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। 

विज्ञापन
Woman jumps into pond with son in Mahoba both die
पूनम और उत्कर्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के महोबा स्थित थाना महोबकंठ के परापांतर गांव में रक्षाबंधन पर्व पर मायके आई महिला का पति से फोन पर विवाद हो गया। कहासुनी होने से नाराज महिला ने मासूम बेटे के साथ तालाब में छलांग लगा दी। दोनों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शवों को तालाब से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है। रक्षाबंधन पर्व पर मां-बेटी की मौत से गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन

परापांतर गांव निवासी मानिक राजपूत ने अपनी पुत्री पूनम (28) की शादी जनपद हमीरपुर के थाना जरिया के तुन्ना गांव निवासी रंजीत उर्फ राजेंद्र राजपूत के साथ वर्ष 2019 में की थी। दो दिन पहले पूनम अपने मासूम पुत्र उत्कर्ष (02) के साथ रक्षाबंधन पर्व पर भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके आई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर पूनम के मोबाइल में पति का फोन आया। इस दौरान आज ही लेने आने की पति ने बात कही। जिस पर पूनम ने एक, दो दिन बाद आने को कहा। जिससे दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद पूनम अपने मासूम पुत्र के साथ घर से निकल गई और तालाब में छलांग लगा दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन

शाम तक दोनों के घर वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। तब रात करीब नौ बजे उनके शव तालाब में बरामद हुए। मृतका के मौसेरे भाई रोहित ने बताया कि मोबाइल पर पति से विवाद होने पर पूनम ने तालाब में कूदकर जान देने की बात कही थी। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। 

थानाध्यक्ष महोबकंठ यशवंत सिंह का कहना है कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कराई जा रही है। जो तहरीर मिलेगी, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed