फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Woman hangs herself, accused of dowry death

Mahoba News: महिला ने फंदा लगा दी जान, दहेज हत्या का आरोप

Tue, 12 Sep 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 12 Sep 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Woman hangs herself, accused of dowry death
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के पलका गांव में महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। घटना से परिजनों में रोना-पीटना मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पलका गांव निवासी बाबूलाल श्रीवास ने अपनी बेटी नीता (24) की शादी 20 अप्रैल 2022 में जनपद झांसी निवासी आनंद से की थी। शादी के समय मांग के अनुसार भरपूर दान-दहेज दिया था लेकिन कुछ समय बाद से ही ससुरालीजन दहेज में कार की मांग करने लगे। इससे महिला परेशान रहने लगी थी। पर्व और कजली मेला के चलते 26 अगस्त को वह मायके आ गई थी।
विज्ञापन

रविवार की शाम उसने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। सोमवार को अस्पताल पहुंचे पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का ससुरालीजनों पर आरोप लगाया है। घटना से मां जयंती का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed