{"_id":"618179368fd89867304dca9d","slug":"woman-dies-due-to-poison-father-accused-of-murder-mahoba-news-knp6619632105","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर से महिला की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर से महिला की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के किड़ारी गांव में जहर खाने से महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अन्य घटनाओं में दो युवतियों ने घर पर जहर खाकर जान देने की कोशिश की।
किड़ारी गांव निवासी जयराम की पत्नी जयदेवी (40) की सोमवार की रात अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां महिला की मौत हो गई। महिला की मौत जहर खाने से होने की पुष्टि हुई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता गहरौली हमीरपुर निवासी रामसेवक ने बताया कि जमीन-जायदाद को लेकर विवाद होता था और उसकी पुत्री की मारपीट की जाती थी। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
इसी तरह कोतवाली चरखारी के रायनपुर निवासी सुरेेश की पुत्री सुुधा (25) व बिलखी निवासी प्रीति (20) ने घर पर जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।