{"_id":"66bcfcc74d5b9493b20bdc74","slug":"woman-dies-due-to-diarrhea-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-108400-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: डायरिया से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: डायरिया से महिला की मौत
Thu, 15 Aug 2024 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 15 Aug 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
महोबा। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से जिला अस्पताल में मरीजों की भरमार है। बुधवार को डायरिया से पीड़ित महिला की मौत हो गई जबकि 24 घंटे में 15 लोगों को वार्डाें में भर्ती कराया गया।
जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही उल्टी, दस्त, बुखार, पेटदर्द आदि के मरीजों की सर्वाधिक भीड़ जुटी। इस दौरान ओपीडी में 979 मरीज पहुंचे। पैथोलॉजी में करीब 450 मरीजों की जांच की गई। सबसे ज्यादा मरीज वायरल और मलेरिया से पीड़ित निकले।
उधर, बगरौन निवासी श्यामरानी (35) दो दिन से उल्टी, दस्त व बुखार से पीड़ित थीं। बुधवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, पिछले 24 घंटे के अंदर उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित निर्मला, आशा, इमरान, हर्ष, चंचल, गोमती, द्वारिका, पिंकी, आयशा, हल्की, अहसान, सियारानी, शिवचरन, गायत्री व मुन्ना की हालत नाजुक होने पर वार्डाें में भर्ती किया गया।
डॉ. राजेश कुमार भट्ट ने बताया कि बुखार, उल्टी-दस्त के साथ खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या अधिक है। ऐसे मौसम में बाहर के तले हुए खाद्य पदार्थ न खाएं। पानी को उबाल कर पिएं। बारिश में भीगने से बचें और गीले कपड़े न पहनें।