Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Woman commits suicide by consuming poison, dowry death alleged

Mahoba News: महिला ने जहर खाकर दी जान, दहेज हत्या का आरोप

Sat, 02 May 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by consuming poison, dowry death alleged
महोबा। शहर के मोहल्ला नैकानापुरा में बृहस्पतिवार की रात महिला ने जहर खाकर जान दे दी। पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, अन्य स्थानों पर युवक समेत तीन लोगों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है।
विज्ञापन


कस्बा चरखारी के टिलवापुरा निवासी राजेंद्र उपाध्याय ने बेटी संतोष देवी (25) की शादी तीन साल पहले शहर के नैकानापुरा निवासी अंकुर पचौरी के साथ की थी। राजेंद्र का आरोप है ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर आए दिन बेटी को प्रताड़ित करते थे। बृहस्पतिवार की शाम किसी बात को लेकर एक फिर पति-पत्नी में विवाद हो गया। देर रात पत्नी संतोष देवी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर बेटी को जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वहीं कस्बा महोबकंठ निवासी रानी (30) बृहस्पतिवार की शाम घर पर थी तभी किसी बात से नाराज होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पति सतेंद्र ने बताया कि घर पर कोई विवाद नहीं हुआ था। इसी तरह अस्थौन निवासी धनप्रसाद (25) और सुरहा निवासी रुचि (20) ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। तीनों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed