{"_id":"573f61f04f1c1b7056ac765b","slug":"with-the-left-wing-of-the-cooler-the-temperature-exceeded-48-degrees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूलर पंखों ने छोड़ा साथ, तापमान 48 डिग्री पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूलर पंखों ने छोड़ा साथ, तापमान 48 डिग्री पार
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sat, 21 May 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
धूप से बचाव कर निकलती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल है। तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से एसी, कूलर और पंखे भी जवाब दे गए है। दोपहर के समय जहां सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। वहीं लोग घरों में कैद होने को मजबूर है। उमस भरी गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती जले में नमक छिड़कने का काम कर रही है।
बुंदेलखंड की पठारी धरती सूर्य की तीखी तपिश से आग उगल रही है। सुबह से ही तेज धूप और दोपहर के समय गर्म हवाएं लोगों का बदन झुलसा रहीं हैं। हालत यह है कि भीषण गर्मी में इंसान ही नहीं पशु व पक्षी भी बेहाल है। गर्मी के चलते पंखे जहां गर्म हवा दे रहे हैं, वहीं कूलर भी लोगों को राहत नहीं पहुंच पा रहे है।
उमस भरी गर्मी में बिजली की अघोषित कटौती जारी है। रात के समय बिजली गुल हो जाने से लोग रतजगा करने को मजबूर है। दोपहर के समय जरूरी काम से निकलने वाले लोग हाथों में दस्ताने, सिर पर अगौंछा और पानी की बोतल साथ लेकर निकल रहे है। सड़कों पर सन्नाटा शाम छह बजे तक नजर आता है। सूर्य ढलने के बाद ही लोग घरों व प्रतिष्ठानों से निकल रहे है।