{"_id":"69b6fa3cb58e818fa60126b7","slug":"with-the-change-in-weather-demand-for-fans-and-coolers-increased-in-the-market-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-123347-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मौसम के तेवर बदलते ही बाजार में बढ़ी पंखों व कूलर की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मौसम के तेवर बदलते ही बाजार में बढ़ी पंखों व कूलर की मांग
Sun, 15 Mar 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो 15 एमएएचपी 01 परिचय-गर्मी की दस्तक पर ऊदल चौक स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान में कूलर व फ्रिज खर
महोबा। मौसम में तल्खी आते ही घरों के अंदर का माहौल ठंडा रखने के लिए लोगों की जद्दोजहद शुरू हो गई है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बाजार में कूलर, पंखों और एसी की डिमांड बढ़ने लगी है। कारोबारी भी बाजार में डिमांड के चलते अपनी दुकान व गोदाम को कूलर और पंखों की अलग-अलग वैरायटी से भर चुके हैं। बाजार में इन उपकरणों की बिक्री में वृद्धि भी दर्ज की जा रही है।
होली के बाद से मौसम में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है। मौजूदा समय में सुबह से देर रात तक मौसम में गर्मी महसूस की जा रही है जबकि भाेर में मौसम ठंडा रहता है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, लोगों के बीच पंखे, कूलर, फ्रिज, एसी की डिमांड बढ़ने लगी है। मौसम को देखते हुए इलेक्ट्रानिक उपकरणों के कारोबारी अपनी दुकानों को इन चीजों से भर चुके हैं। ऊदल चौक स्थित मुख्य बाजार में इलेक्ट्राॅनिक कारोबारी शेख अफजल बताते हैं कि लोग अब इन उपकरणों की खरीदारी के लिए आ रहे हैं। चूंकि उपकरणों की रेंज बहुत ही अधिक है, ऐसे में ग्राहक पहले अपने बजट के अनुसार उपकरणों के ब्रांड, उनकी क्षमता, गारंटी, सर्विसिंग आदि के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। इसके बाद फिर वह खरीदारी के लिए तैयार होते हैं। इसमें सबसे अधिक डिमांड, कूलर, पंखे और फिर फ्रिज की हो रही है। बाजार में कूलरों की लंबी रेंज मौजूद है। ब्रांडेड से लेकर नाॅन ब्रांडेड हर तरह के कूलर मौजूद हैं। जिनकी कीमत 3,000 से शुरू होती है और बाजार में 20 हजार रुपये तक के कूलर मौजूद हैं। सीलिंग फैन की बात करें तो 1,500 रुपये से लेकर 8,000 रुपये तक के पंखें मौजूद हैं। इसी क्रम में टेबल फैन व फर्राटा की कीमतें 800 से लेकर 3,500 रुपये तक है। फ्रिज की कीमतें 8,000 रुपये से लेकर 30 हजार रुपये तक हैं।
-- -- -- -- -
कूलर में घास भरने वालों ने भी सजाई दुकानें
महोबा। घरों में प्रयोग हाेने वाले बड़े साइज के कूलर कई साल तक चलते हैं और इसमें घास बदलने व सफाई की जरूरत पड़ती है। ऐसे में लोगों ने अब अपने घराें में रखे कूलरों को निकालकर सफाई करानी शुरू कर दी है और जरूरत पड़ने पर उनकी घास भी बदलने का काम हो रहा है। ऐसे में बाजार में जगह-जगह पर कूलरों की घास बदलने वालों ने भी दुकानें सजा रखी है। 200 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की घास बाजार में मौजूद है। इसी तरह से पंखे और कूलर की मरम्मत भी लोग करा रहे हैं। इससे अधिक गर्मी पड़ने से पहले वह घरों के माहौल को ठीक कर सकें।
विज्ञापन
हर साल बुंदेलखंड में पड़ती है रिकाॅर्ड गर्मी
महोबा। बुंदेलखंड का हिस्सा और पहाड़ों से घिरे महोबा जनपद में हर बार रिकाॅर्ड गर्मी पड़ती है। ऐसे में यहां के रहने वाले लोग पहले से इस गर्मी से निपटने के लिए तैयार रहते हैं। गर्मी के समय इलेक्ट्रानिक उपकरणों की खरीदारी भी लोग जमकर करते हैं। मार्च माह के दूसरे सप्ताह में पिछले कई वर्षों के अधिकतम तापमान का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को मौसम का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।