{"_id":"5776c2324f1c1ba95c79b7e8","slug":"with-pakijagi-paid-bye-friday-prayers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकीजगी के साथ अदा की गई अलविदा जुमे की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकीजगी के साथ अदा की गई अलविदा जुमे की नमाज
अमर उजाला महोबा
Updated Sat, 02 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
जुमे की नमाज के बाद दुआ मांगते मुस्लिम भाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। मुकद्दस माह रमजान में शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज में भारी भीड़ जुटी। लोगों ने नए कपड़े पहन कर पाकीजगी के साथ अलविदा जुमे की नमाज अदा की। नमाज के बाद अमनो अमान और आपसी भाईचारा की दुआ मांगी गई। रमजान का आखिरी जुमा होने के कारण बड़ी संख्या में नमाजियों के पहुंचने से मस्जिदों के बाहर टेंट लगाकर नमाज पढ़ी गई।
विज्ञापन
रमजान के आखिरी जुमे की नमाज पढ़ने के लिए सुबह से ही मुस्लिम बहुल इलाकों में खासी चहल पहल रही। तमाम लोगों ने अलविदाजुमे की नमाज नए लिबास पहनकर पढ़ी। छोटे छोटे बच्चे भी कुर्ता-पाजामा पहनकर मस्जिदों में जाते दिखाई दिए। मस्जिद में पहली सफ में जगह पाने के लिए लोग मुकर्रर वक्त से काफी पहले मस्जिदों में पहुंच गए।
विज्ञापन
शहर की सारी मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भर गई। बाद में मस्जिद जाने वाले लोगों को जगह न मिलने के कारण परिसर में लगे टेंट के नीचे नमाज पढ़नी पड़ी। नमाज के बाद आपसी भाईचारा और अमनो अमान की दुआ मांगी गई। साथ ही इस्लाम के रास्ते पर चलने की भी दुआ मांगी गई।
विज्ञापन
चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे की जामा मस्जिद में हाफिज सर्फउद्दीन, बेगम वाली मस्जिद में हाफिज दिलशाद ने, भाभाजी की मस्जिद में आलिम मौलाना शकील ने, कजियाना की मस्जिद में हाफिज मोनू ने, अमरगंज की मस्जिद में मौलबी शमीम अहमद ने अलविदा जुमे की नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद अमन चैन की दुआ मांगी गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मस्जिदों में पुलिस बल तैनात रहा।