फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Wife dies, husband injured after bike slips while saving girl student

Mahoba News: छात्रा को बचाने में बाइक फिसलने से पत्नी की मौत, पति घायल

Tue, 29 Aug 2023 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Wife dies, husband injured after bike slips while saving girl student
श्रीनगर (महोबा)। बेलाताल-श्रीनगर मार्ग पर चितइयन गांव के पास स्कूल से घर जा रही छात्रा को बचाने के चक्कर में बाइक फिसलने से महिला की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के कराठा गांव निवासी खेमचंद्र कुशवाहा अपनी पत्नी मलिया कुशवाहा (46) के साथ बाइक से रिश्तेदारी में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने मामना गांव जा रहे थे। सोमवार की दोपहर जैसे ही वह चितइयन गांव के पास पहुंचे। तभी स्कूल से घर जा रही छात्रा को बचाने के चक्कर में बाइक सड़क किनारे फिसल गई। जहां पत्थरों का ढेर पड़ा होने से दंपती के सिर पर गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी लेकिन तब तक मलिया की मौत हो गई। खेमचंद्र को गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल लगाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतका के दो पुत्र आशाराम और रामस्वरूप का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed