{"_id":"573cb7ac4f1c1bb11fac7444","slug":"when-god-is-evil-incarnate-on-earth","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधर्म होने पर भगवान पृथ्वी पर लेते अवतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधर्म होने पर भगवान पृथ्वी पर लेते अवतार
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Thu, 19 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
कथा वाचक रामबिहारी शुक्ल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के गांधीनगर मोहल्ला में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा कार्यक्रम के छठवें दिन आचार्य रामबिहारी शुक्ल ने भगवान कृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। उन्होने प्रवचन करते हुए कहा जब-जब अधर्म और अन्याय का बोलबाला होता है, भगवान पृथ्वी पर अवतार लेकर असुरों का संहार कर भक्तों की रक्षा करते हैं।
बुधवार को कस्बे के गांधी नगर मोहल्ला स्थित मढ़ा मंदिर में चल रही भागवत कथा सुनाते हुए आचार्य रामबिहारी शुक्ल ने कहा जब मथुरा में कंस का अत्याचार चरम पर पहुंच गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने अवतार लेकर उसका संहार किया। कथावाचक ने भगवान कृष्ण के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होने कहा भगवान कृष्ण का जन्म होते ही देवताओं ने फूलों की बारिश कर खुशी जताई।
उन्होंने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा भगवान कृष्ण बचपन से ही नटखट थे। गोपियों के घर पहुंच कर माखन चुराना और मां की डांट पर इधर उधर छिप जाना बाल कृष्ण की आदत थी। भागवत कथा सुनने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भागवत कथा के बीच कथा व्यास से मधुर भजन सुनकर महिलाएं झूमने लगीं।