{"_id":"9c9483a2d0c9e981700e51310c8eeea8","slug":"water-supply-increased-by-reducing-the-water-crisis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल आपूर्ति कम होने से बढ़ा पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल आपूर्ति कम होने से बढ़ा पेयजल संकट
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
Updated Sat, 31 Jan 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालूम हो कि शहर में मदन सागर सरोवर से पानी की आपूर्ति की जाती है। इस साल बारिश कम होने के कारण मदन सागर 50 फीसदी से ज्यादा खाली है। वहीं जल संस्थान ने गर्मी के दिनों में पेयजल संकट से बचने के लिए अभी से पानी की आपूर्ति कम कर दी है। जिससे पूरे दिन में महज 30 मिनट की ही आपूर्ति की जा रही है। जिससे लोगों को भरपूर पानी नहीं मिल पा रहा है। पानी न मिलने से लोगों में आक्रोश है। बता दें कि 1964 से शहर में मदन सागर के किनारे पानी का टैंक बनाकर पेयजल आपूर्ति की शुरुआत की गई थी। उस समय शहर में मात्र 20 हजार की आबादी थी। लेकिन वर्तमान में शहर की आबादी 1.20 लाख रुपये से ज्यादा पहुंच गई है, जिससे आज भी पूरे शहर को सप्लाई दी जा रही है। जिससे शहर में पेयजलापूर्ति पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पा रही है। इधर तालाब में पानी घट जाने महकमे को गर्मियों की चिंता सताने लगी है। वहीं जलापूर्ति कम होने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन