फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Water supply disrupted for two days , resembled hoarse

दो दिन से जलापूर्ति ठप, मची हायतौबा

Sat, 26 Mar 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Sat, 26 Mar 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Water supply disrupted for two days , resembled hoarse
पाइप लाइन दुरुस्त करने में जुटी टीम। - फोटो : अमर उजाला

पाइप लाइन चोक होने से कस्बे में दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। पानी के लिए हैंडपंपों और कुंओं पर भीड़ जुट रही है। पाइप लाइन ठीक कराने को महकमे ने टीम लगा दी है।

विज्ञापन



एसबीआई से लेकर कन्या प्राथमिक विद्यालय तक पाइप लाइन चोक होने से सोनीगंज, किशोरगंज, घुसयाना, राजा वार्ड, बाजार वार्ड, हटवारा, बस स्टैंड, कटवरिया आदि एक दर्जन से ज्यादा मोहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप है। इससे पानी को लेकर हायतौबा मची है। लोग बूंद- बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। सुबह से शाम तक हैंडपंपों में पानी भरने वालों की भीड़ रहती है।
विज्ञापन



राजकुमार, भालेे सोनी, शिवकुमार, सुरेंद्र कुमार, रमेश, संतोष कुमार, हरिशंकर आदि  ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि नगर में दो दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है, जिससे लोग बूंद बूंद पानी को तरस रहे है। नागरिकों ने कहा कि जब तक पाइप लाइन दुरुस्त नहीं होती, तब तक टेंकरों से पानी की आपूर्ति की जाए। जल संस्थान के जेई एसपी चौहान का कहना है कि पाइप लाइन चोक होने के कारण पानी की समस्या बढ़ी है। लाइन ठीक कराने के लिए विभाग की टीम लगा दी गई है। जल्द ही पानी की आपूर्ति की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed