फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Water shortage in the town, tankers are quenching their thirst

कस्बा में पानी की किल्लत, टैंकर बुझा रहे प्यास

Fri, 24 Sep 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Water shortage in the town, tankers are quenching their thirst
कस्बा चरखारी में टैंकर से पानी के लिए लगी लाइन - फोटो : MAHOBA
चरखारी (महोबा)। चरखारी व खरेला को पेयजल आपूर्ति करने वाला अर्जुन बांध अपने पूर्ण जल स्तर के साथ भरा हुआ है। फिर भी पेयजल संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

कस्बा चरखारी में अर्जुन बांध से पानी की सप्लाई होती है लेकिन पानी सप्लाई के लिए बने इंटेकवेल के बगल में ही ग्रामीण पेयजल के लिए नया इंटेकवेल का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके लिए कार्यदायी संस्था द्वारा इंटेकवेल तक पहुंच के लिए बांध में मिट्टी डाली जा रही है।
जिससे पुराने पंप क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। पाइपलाइन से लोगों के घरों तक गंदा पानी आ रहा है। हालात इतने बदतर हो गए हैं कि पूरे कस्बा मे पानी की त्राहि मची हुई है।
विज्ञापन

नरसेवा नारायण सेवा के अशोक ने बताया कि हर वार्ड में पानी की निशुल्क सप्लाई की जा रही है। गुरुवार को अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे ने जल संस्थान को पानी की नियमित सप्लाई के निर्देश थे लेकिन इसके बाद भी जल संस्थान पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed