फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Watching Day Word of the resolution on protecting birds

वर्ड वाचिंग डे पर पक्षियों को बचाने का लिया संकल्प

Fri, 04 Dec 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Fri, 04 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Watching Day Word of the resolution on protecting birds
बर्ड वाचिंग फेस्टिवल पर महोबा के बीजा नगर और चरखारी के अर्जुन बांध में वन विभाग के तत्वावधान में बर्ड वाच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के अलावा नागरिकों ने देशी विदेशी पक्षियों को देखा, साथ ही इन पक्षियों के बचाव के लिए मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को जागरूक किया गया।  
विज्ञापन

बर्ड वाचिंग फेस्टिवल के मौके पर शुक्रवार को सुबह छह बजे से बीजा नगर और अर्जुन बांध में देशी विदेशी पक्षियों को देखने के लिए स्कूली बच्चों के अलावा समाजसेवी सहित तमाम लोग पहुंचे।
विज्ञापन

 जहां पर हर साल देश विदेश से आने वाले पक्षियों की सुरक्षा के लिए छात्र-छात्राओं सहित तमाम लोगों ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर मानव श्रंखला बनाकर लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। वन क्षेत्राधिकारी कमला प्रसाद ने बताया कि बर्ड वाच दौरान अर्जुन बांध में लोगों को दूरबीन द्वारा पक्षियों को दिखाया गया, जहां पर डुगडुगी 40, पनडुब्बी 75, पोंगल बगुला 44, लालसर 24, करूल 60, बया चिड़िय़ा 800, कोयल चिड़िय़ा 2 देखी गई। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जनवरी तक और भी देशी- विदेशी परिंदों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी महोबा संदीप कुमार, डिप्टी रेंजर शहजाद इस्माइल उद्दीन, रेंज लिपिक शकील अहमद, नीरज शुक्ला, प्रभात त्रिपाठी, अनीस मोहम्मद, पुष्पेंद्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed