फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   voter,advocate,mahoba news,seceratary,bar acocition

भारत विशाल अध्यक्ष, विनय कोषाध्यक्ष

Mon, 25 Jan 2021 07:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
voter,advocate,mahoba news,seceratary,bar acocition
महोबा। जिला अधिवक्ता समिति का चुनाव सोमवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। 392 सदस्यों में से 372 अधिवक्ताओं ने मत डाले। 122 मतों के विशाल अंतर से अध्यक्ष पद पर भारत विशाल शुक्ला ने जीत दर्ज की। जबकि विनय राजपूत ने अनिल को 73 मतों से हराया। महामंत्री पद पर कोमल यादव व सज्जन कुमार द्विवेदी आमने-सामने थे। दोनों उम्मीदवारों को 181-181 मत मिले। बराबर वोट मिलने पर एल्डर्स कमेटी ने फैसला लिया कि दोनों उम्मीदवार छह-छह माह के लिए महामंत्री बनेंगे। पहले छह माह सज्जन कुमार महामंत्री होंगे जबकि अगले छह माह कोमल यादव महामंत्री का पद संभालेंगे।
विज्ञापन

अधिवक्ता समिति का चुनाव सुबह 10 से शाम 4 बजे तक 372 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद में तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला था। इसमें भारत विशाल शुक्ला ने 228 मत, शिव नारायण को 106 तथा रामप्रकाश को 37 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर विनय राजपूत को 174 वोट मिले। जबकि अनिल को 101 तथा दशरथ को 99 मत मिले। एल्डर्स कमेटी के चंद्रदत्त सुल्लेरे, मुख्य चुनाव अधिकारी मूलचंद्र राजपूत, सहायक चुनाव अधिकारी जितेंद्रनाथ द्विवेदी, रामनरेश यादव, प्रमोद कुमार सक्सेना, कृष्णबिहारी दीक्षित, रामदत्त तिवारी, लोचन सिंह राजपूत व रामअवतार सिंह ने निर्वाचन संपन्न कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed