{"_id":"57507b484f1c1b7d2810bcd6","slug":"vomiting-diarrhea-and-abdominal-pain-from-the-death-of-the-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टी दस्त व पेटदर्द से पीड़ित महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्टी दस्त व पेटदर्द से पीड़ित महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
बदले मौसम ने लोगों को बनाया रोगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना खन्ना के ग्राम चिचारा निवासी सीता(27) पत्नी जितेंद्र सिंह दो दिन से उल्टी दस्त से पीड़ित थी। परिजनों ने उसका उपचार कराया गया। गुरुवार को सीता की हालत और बिगड़ गई। उल्टी दस्त के साथ पेटदर्द होने पर परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से अस्पताल परिसर में ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एक सप्ताह तक हल्की बूंदाबादी के चलते समान्य रहा मौसम एक बार फिर गर्म हो गया है। दोपहर के समय आसमान से आग बरसने और गर्म हवाएं चलने से लोग संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे है। जिला अस्पताल में इस समय रोजाना करीब एक हजार मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे है। जिनमें उल्टी दस्त व बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या सर्वाधिक है।
गंभीर हालत में कई मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. उदयवीर सिंह का कहना है कि मौसम के बदलाव से मरीजों की संख्या बड़ी है। गर्मी के मौसम में लोगों को धूप से बचाव के साथ खानपान में सावधानी बरतनी चाहिए।