फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   vivahita ki maut

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Sun, 30 May 2021 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
vivahita ki maut
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के छानीकला गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने मृतका के शरीर में चोटों के निशान होने पर हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश जनपद के टीकमगढ़ के जलगुवा गांव निवासी रंजीत सिंह ने अपनी पुत्री पूजा की शादी 15 जून 2019 को छानीकला गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह के साथ की थी। मृतका की मां भाग्यबाई ने बताया कि शादी में दान-दहेज दिया गया था लेकिन उसके बाद भी ससुरालीजन और दहेज की मांग को लेकर पूजा को प्रताड़ित करते हुए मारपीट करने लगे। शनिवार को पूजा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके पूरे शरीर में चोटों के निशान थे। ससुराल वाले भी घर से नदारद मिले।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। अभी तक मायके पक्ष के लोगों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed