फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Villages celebrating Labour Day

गांवों में मना मजदूर दिवस

Sun, 01 May 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sun, 01 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Villages celebrating Labour Day
कार्यक्रम में बोलते डीएम वीरेश्वर सिंह - फोटो : अमर उजाला
जिले की सभी 273 ग्राम पंचायतों में मजदूर दिवस को रोजगार दिवस के रूप मे मनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। यहां बताया गया कि श्रमिकों का पंजीयन किया जा रहा है। मनरेगा के तहत जॅाब कार्डधारकों  को काम भी मुहैया कराया जा रहा है। इससे गांव के लोगों को काम के लिए जिले से बाहर पलायन नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


मजदूर दिवस के मौके पर ग्राम पंचायतों में कार्यक्रमों का आयोजन कर सचिव, प्रधान व तकनीकी सहायकों ने ग्रामीणों व मजदूरों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम पंचायत अकठोंहा में  जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने कहा कि ग्रामीण पानी की बर्बादी को रोकें। पानी बर्बाद करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीएम ने अंत्योदय कार्ड धारकों का सत्यापन किया। डीएम ने पाया कि 62 में से 60 पात्राें को कार्ड दिए गए। दो लोगों के गांव में न होने से उन्हें कार्ड नहीं मिल पाए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि मनरेगा के तहत  जॉब कार्डधारकों को काम दिलाया जा रहा है। काम न मिलने पर जॉब कार्डधारक  शिकायत दर्ज कराएं। उन्हें  हर हाल में काम दिलाया जाएगा। इस मौके पर प्रभारी एसडीएम प्र्रबुद्ध सिंह, मनरेगा उपायुक्त पीएन दीक्षित, कोतवाली प्रभारी मधुसूदन शुक्ल, पूर्ति निरीक्षक लखनलाल राजपूत के अलावा अन्य लोग रहे। खरेला प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायतों में मनरेगा दिवस को  रोजगार दिवस के रूप में मनाया गया। यहां लोगों को उनके हकों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने अर्जुन बांध का किया निरीक्षण
अकठोंहा ग्राम पंचायत में मजदूर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह अर्जुन बांध पहुंचे। उन्होंने बांध में पानी की जानकारी ली। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अर्जुन बांध में पर्याप्त पानी है। इससे पूरे साल  पेयजल आपूर्ति की जा सकती है। डीएम ने डीएफओ रमेश चंद्र को निर्देश दिए कि पेड़ों का कटान किसी भी कीमत पर नहीं होना चाहिए।  पेड़ कटने की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।


मजदूरों को बताए  हक
महोबा। मजदूर दिवस पर अरुणोदय संस्थान ने ग्राम रावतपुरा में कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां  मजदूरों को उनके हक बताए गए। संस्थान के राजेंद्र ने कहा कि मनरेगा में काम करने वाले मजदूर अपना पंजीयन अवश्य करा ले। पंजीकृत मजदूरों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों के लिए छाया व पानी की व्यवस्था किए जाने की मांग की। इस मौके पर सुरेश, ब्रजलाल, महेंद्र, सुशील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed