फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Villagers protest against liquor contract in the village at the Collectorate

Mahoba News: गांव में शराब ठेके के विरोध में ग्रामीणों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Fri, 10 Apr 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest against liquor contract in the village at the Collectorate
फोटो 09 एचएएमपी 07- शराब ठेके के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
हमीरपुर। न्यूरिया गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को बस्ती के बीच चल रहे शराब ठेके को हटाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी घनश्याम मीणा को ज्ञापन सौंपते हुए ठेके को आबादी से दूर स्थानांतरित करने की मांग की। इस दाैरान किसान संघ के पदाधिकारियों ने भी ग्रामीणों का समर्थन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बस्ती के बीच शराब ठेका होने से गांव का माहौल बिगड़ रहा है। नशे में धुत लोग रोजाना गाली-गलौज और झगड़े कर रहे हैं जिससे महिलाओं व बच्चों को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

साथ ही गांव के युवाओं में नशे की लत भी बढ़ रही है। गांव निवासी राजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शराब ठेके के कारण असामाजिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि ठेके को तत्काल आबादी से बाहर कराया जाए ताकि गांव में शांति व सुरक्षा कायम रहे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं व किसान संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed