{"_id":"e0afca1dbf2ae3d3ec652b4069abac9e","slug":"villagers-did-not-ration-on-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन न देने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन न देने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम सूपा और स्वासामाफ के किसानों को दो माह से राशन न मिलने से गुस्साएं ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से दो माह का गेहूं चावल दिलाए जाने की मांग की। किसानों ने कोटेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कोटा निरस्त करने की मांग की। मौके पर पहुंचे एसडीएम एसपी सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए है।
मालूम हो कि ग्राम सूपा और ग्राम स्वासामाफ निवासी देवीचरन, गनेशी, मूलचंद्र, ऊदल, लखनलाल, कल्लू, देवकीलाल, मुकेश, कुंजी, विजइया सहित सहित अन्य ग्रामीणों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए सूखे के समय में बच्चों को गेहूं चावल दिलाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत बनाए गए कार्ड मांग रहे है। जबकि अभी तक 50 फीसदी लोगों के खाद्य सुरक्षा के कार्ड नहीं बने हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि स्वासमाफ की राशन की दुकान 5-6 किमी दूर ग्राम सूपा में स्थित है, कोटेदार आय दिन दुकान बंद रखता है जिससे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ता है। कार्ड धारकों ने आरोप लगाया कि अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को राशन नहीं मिल रहा है। कमोवेश यही स्थिति सूपा गांव के कोटेदारों की भी है।