फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   village,former,water,ex block prumukh,elected

रावतपुरा कला गांव में बहाल हुई विद्युत आपूर्ति

Wed, 29 Sep 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
village,former,water,ex block prumukh,elected
पनवाड़ी (महोबा)। रावतपुरा कला गांव का फुंका ट्रांसफार्मर मंगलवार को बदल गया। ट्रांसफार्मर कई दिन से फुंका था। जिससे ग्रामीण मध्यप्रदेश के लादरा गांव से पानी लाकर प्यास बुझा रहे थे। अमर उजाला ने ग्रामीणों की समस्या को प्राथमिकता से उठाया। जिससे अगले ही दिन ट्रांसफार्मर बदल गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश की सीमा से सटे ग्राम पंचायत चौका अंतर्गत रावतपुरा कला गांव में ट्रांसफार्मर फुंक जाने से ग्रामीण एक सप्ताह से पेयजल संकट की समस्या से जूझ रहे थे। इसको लेकर वह तीन किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के लादरा गांव से पानी ला रहे थे। ग्रामीणों की समस्या को लेकर अमर उजाला ने 28 सितंबर के अंक में मध्य प्रदेश के पानी से बुझा रहे प्यास शीर्षक से खबर प्रकाशित की तो अधिकारी हरकत में आ गए। खबर प्रकाशित होते ही सुबह से गांव पहुंचकर लाइनमैन ने ट्रांसफार्मर बदल दिया। जिससे अब ग्रामीणों को गांव के बाहर लगे पंप से पानी मिलने लगा। ग्रामीण जयहिंद, रामदेवी और विवेक नेे अमर उजाला को धन्यवाद दिया है कहाकि अब राहत मिल जाएगी। अधिशासी अभियंता विद्युत डीआर विमलेश ने बताया कि गांव में ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed