फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Video of young man beating with sticks goes viral, Inspector suspended

सरेआम युवक की लाठी से पिटाई का वीडियो वायरल, दरोगा निलंबित

Mon, 16 Aug 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Video of young man beating with sticks goes viral, Inspector suspended
महोबा। शहर के मदन सागर तालाब के समीप युवक की सरेआम बेरहमी से मारपीट करना मनियादेव चौकी प्रभारी को महंगा पड़ गया। लाठी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

मदन सागर तालाब को पर्यटन के रूप में विकसित किया गया है। जहां प्रतिदिन लोग घूमने जाते हैं। भ्रमण के दौरान मनियादेव चौकी प्रभारी एसआई मोहम्मद सुल्तान ने किसी बात को लेकर एक युवक की सरेआम पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वायरल वीडियो में एसआई लाठी से युवक को बेरहमी से पीटते हुए दिख रहे हैं।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के मामले को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर एसआई मोहम्मद सुलतान को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ कुलपहाड़ तेज बहादुर सिंह को सौंपी गई है। एसपी की इस कार्रवाई से वर्दी का रौब दिखाने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed