फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Victim's family sitting on fast for the arrest of the accused

आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर अनशन पर बैठा पीड़ित परिवार

Fri, 08 Apr 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Victim's family sitting on fast for the arrest of the accused
तहसील में अनशन पर बैठा पीड़ित परिवार। - फोटो : MAHOBA
महोबा। किशोरी की आत्महत्या केे मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता के परिजनों ने गुरुवार से सदर तहसील परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। कहना है कि आरोपी मामले जबरन राजीनामा करने का दबाव बना रहा है। परिजनों ने शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

अनशन पर बैठी थाना श्रीनगर के सिजवाहा निवासी गुड्डो पाल ने बताया कि 24 जनवरी की रात आठ बजे गांव के ही रवि राजपूत ने घर में घुसकर पुत्री से अभद्रता की थी। इससे आहत पुत्री ने खुद को आग लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने रवि के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया था लेकिन उसकी गिरफ्तारी भी तक नहीं हुई।
विज्ञापन

इससे पीड़िता के परिवार ने अनहोनी की आशंका जताई है। परिजनों के मुताबिक जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा। अनशन में मां गुड्डो के अलावा परिवार के परमलाल व गोमती भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed