फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Vehicle collision damaged the gate of the Indira Gandhi

वाहन की टक्कर से इंदिरा गांधी गेट क्षतिगस्त

Sat, 05 Dec 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा Updated Sat, 05 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Vehicle collision damaged the gate of the Indira Gandhi
 ग्राम मुढ़ारी में 1963 में बनाया गया इंदिरा गांधी प्रवेश द्वार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे गांव का गेट कभी भी टूट सकता है और आने जाने वाल राहगीर इसका शिकार बन सकते है। ग्रामीणों में उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर वाहन चालक के खिलाफ कर्रावाई कर गेट को सही कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विकासखंड जैतपुर के ग्राम मुढ़ारी में 1963 में ग्राम वासियों ने इंदिरा गांधी के गांव आने पर उनका चांदी से  तुलादान किया था और छविलाल प्रोहित और स्व. मथुरा प्रसाद के नेतृत्व में गांव के बाहर इंदिरा गांधी के नाम पर ग्राम का प्रवेश द्वार बनाया था। प्रवेश द्वार गांव की एक पहचान हैं और इस गेट के कारण बाहरी क्षेत्र से आने वाले लोगों को गांव ढूंढने में कोई परेशानी नहीं होती है, लेकिन शुक्रवार की रात किसी अज्ञात वाहन ने इस गेट को टक्कर मारकर क्षति ग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम के अशोक तिवारी, सत्तू रैकवार, राहुल, शैलेंद्र यादव, हरिश्चंद्र सहित एक दर्जन ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र बताया कि शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन ने गांव के इंदिरा गांधी प्रवेश द्वार में टक्कर मार दी, जिससे गेट बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया और कभी भी गेट टूट सकता और आने जाने वाले राहगीर इसकी चपेट में आकर घायल हो सकते हैं। ग्रामीणों ने गेट को सही कराकर वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed