फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Vegetable shops will be set up on the marked land inside the market.

Mahoba News: मंडी के अंदर चिह्नित जमीन पर लगाई जाएंगी सब्जी की दुकानें

Sun, 12 Oct 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 12 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Vegetable shops will be set up on the marked land inside the market.
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली परिसर में शनिवार को नगर के व्यापारियों के साथ आयोजित बैठक में बाजार में फैले अतिक्रमण से निजात पाने की रूपरेखा तैयार की गई। इसमें दुकानों के बाहर रखे सामान, बीच रास्ते पर खड़े हाथ ठेला व सड़क के दोनों तरफ लगी सब्जी की दुकानों को हटवाकर अतिक्रमण से निजात दिलाने पर सहमति बनी। सब्जी की सभी दुकानें सब्जी मंडी के अंदर ही जगह चिन्हित कर लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

नगर के बाजार में अतिक्रमण से लोगों को परेशानी होती है। इस समस्या के निराकरण के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया ने व्यापारियों के साथ बैठक की। कहा कि सब्जी की सभी दुकानें सब्जी मंडी के अंदर ही जगह चिन्हित कर लगाई जाएंगी। कोई भी सब्जी दुकानदार मंडी के बाहर सड़क पर दुकान नहीं लगाएगा। ईओ प्रवेंद्र कुमार ने कहा कि यदि दुकानों के बाहर और सड़क किनारे दुकानें लगाई गईं तो जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। इस निर्णय पर व्यापारियों ने सहमति जताते हुए सहयोग करने की बात कही। इस मौके पर सीओ रविकांत गोंड, कोतवाल राधेश्याम वर्मा, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष चतुर्वेदी, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, युवा अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, आलोक कुमार, शोभित सोनी, संजय अग्रवाल, शरद कुमार, राहुल साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed