{"_id":"669184639715e2ca5a0e8806","slug":"vcb-panel-blast-of-bajaria-feeder-power-failure-mahoba-news-c-225-1-mah1001-107714-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बजरिया फीडर के वीसीबी पैनल ब्लास्ट, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बजरिया फीडर के वीसीबी पैनल ब्लास्ट, बिजली गुल
Sat, 13 Jul 2024 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 13 Jul 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर के फतेहपुर बजरिया स्थित बिजली सब स्टेशन के वीसीबी पैनल बारिश के दौरान अचानक ब्लास्ट हो गए।
इससे शहर के 12 से अधिक मोहल्लों व विभिन्न गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे उपभोक्ता परेशान रहे। उधर, विभागीय कर्मचारी सब स्टेशन के पैनल बदलने के काम में जुट गए। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
बजरिया स्थित बिजली सब स्टेशन से शहर के फतेहपुर बजरिया, जकरियापीर समेत कई मोहल्लों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। इसके अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों को भी इसी फीडर से बिजली आपूर्ति मिलती है। शुक्रवार की दोपहर हुई बारिश के बाद शहर के फतेहपुर बजरिया स्थित 132 केवी बिजली सब स्टेशन में अचानक ब्लास्ट हो गया।
आग लगने और धुआं निकलने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। अधीक्षण अभियंता आरएस गौतम का कहना है कि कर्मचारियों को वीसीबी पैनल बदलने के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र की रात आठ बजे तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है जबकि बजरिया फीडर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति रात 10 बजे तक बहाल हो सकेगी।