फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Urs organizers leave village to avoid controversy arising out of Birani case

बियरानी मामले में उपजे विवाद से बचने के लिए उर्स आयोजकों ने छोड़ा गांव

Thu, 12 Sep 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Urs organizers leave village to avoid controversy arising out of Birani case
महोबा। सालट गांव में बिरयानी मामले में उपजे विवाद के बाद आयोजकों ने अब गांव छोड़ दिया है। अब आयोजक जिला मुख्यालय महोबा के नयापुरा नैकाना में अस्थाई तौर पर रहने लगे हैं। आयोजकों का कहना है कि वन विभाग द्वारा मजार की दीवार गिराए जाने का नोटिस जारी किया गया है लेकिन वह अपने हाथ से बाउंड्री की एक ईंट भी नही गिराएंगे। उधर, विधायक का कहना है कि वह बाउंड्री गिराने की निर्धारित की गई 14 तारीख का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

सालट गांव में 31 अगस्त को शेख पीर बाबा के उर्स के दौरान एक समुदाय के लोगों को बिरयानी खिलाने के बाद मामला शांत होता नही दिख रहा है। विधायक के कड़े तेवरों को देखकर वन विभाग के हाथ पैर फूल गए हैं। उधर गांव में किसी तरह का विवाद न हो बल्कि आपसी सामंजस्य बना रहे इसे लेकर आयोजक शेख कल्लू व रमजान ने तीन दिन पहले गांव ही छोड़ दिया है। हालांकि दो दिन बाद कल्लू गांव के हालात लेने पहुंच गया जबकि रमजान अब महोबा में ही डेरा जमाए हुए है।
विज्ञापन

आयोजकों का कहना है कि दो साल पहले मजार की बाउंड्री निर्माण के दौरान वन विभाग ने आपत्ति की थी तो गांव के ही हिंदू भाइयों ने मौके पर पहुंचकर बाउंड्री का निर्माण कराया था। अब अगर गांव वाले चाहे तो बाउंड्री को टूटने से बचा सकते हैं। उधर चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत किसी भी कीमत पर पीछे हटने को तैयार नही हैं। उनका कहना है कि 14 सितंबर के बाद बाउंड्री न गिरने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे। मालूम हो कि इस मामले में 43 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed