फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Uproar of an angry consumer due to high electricity bill

बिजली बिल अधिक आने से नाराज उपभोक्ता का हंगामा

Thu, 20 Feb 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Uproar of an angry consumer due to high electricity bill
कबरई (महोबा)। विकासखंड कबरई के ग्राम तिंदुही में विद्युत बिल अधिक आने से परेशान उपभोक्ताओं ने गुरुवार को पावर हाउस पहुंच हंगामा काटा। चिंगारी संगठन की महिलाओं के साथ आक्रोशित उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्राम तिंदुही निवासी सोमवती, भूरी, रामश्री, केसर, बबली, कमलेश, नत्थूराम, बल्दू समेत आधा सैकड़ा उपभोक्ताओं ने कबरई पावर हाउस का घेराव करते हुए आक्रोश जताया। आरोप लगाया कि विद्युत विभाग द्वारा मनमाने तरीके से बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। पैसा जमा न करने पर उनके कनेक्शन काट दिए जाते हैं। जिससे वह परेशान है। कार्यालय पहुंचने पर कोई समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

चिंगारी संगठन की मुबीना खान ने आरोप लगाया कि अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विद्युत विभाग के एसडीओ पुनीत शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। ग्रामीणों के अधिक बिल आने की शिकायत पर शीघ्र ही गांव में शिविर लगाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed