{"_id":"930a292f59f06543a2b1a492b701eadc","slug":"upport-fund-for-earthquake-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप पीडित के लिए सहायता कोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप पीडित के लिए सहायता कोष
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
Updated Sat, 02 May 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ नेपाल में आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। इससे न केवल लोगाें को आर्थिक नुकसान हुआ है बल्कि जान-माल की भी भारी क्षति हुई है। ऐसे विपत्ति के समय में हम सभी को पीड़िताें की मदद के लिए आगे आना चाहिए।
जिलाधिकारी शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में क्रेशर यूनियन और व्यापार मंडल के पदाधिकारियाें के साथ आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्हाेंने कहा कि भूकंप पीड़िताें की सहायता के लिए प्रदेश सरकार ने सहायता कोष की स्थापना की है। उन्हाेंने कहा कि कोई भी व्यक्ति या संस्था भूकंप पीड़िताें की मदद के लिए आर्थिक सहायता धनराशि या चेक अथवा ड्राफ्ट के माध्यम से मदद पहुंचा सकते है। उन्हाेंने कहा कि भूकंप पीड़िताें की आर्थिक मदद करने के इच्छुक व्यक्ति या संस्था मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष उत्तर प्रदेश लखनऊ के नाम चेक अथवा ड्राफ्ट जो कि लखनऊ में देय हो, मुख्यमंत्री कार्यालय लेखा अनुभाग-2 तृतीय तल एनेक्सी भवन लखनऊ भेज सकते हैं। इसके अलावा खाता संख्या 1378820696 सेंट्रल बैंक कैंट शाखा लखनऊ में सहायता धनराशि हस्तांतरित की जा सकती है। उन्हाेंने क्रेशर यूनियन और व्यापार मंडल के पदाधिकारियाें से आगे आकर भूकंप पीड़िताें की सहायता करने का आह्वान किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह, क्रेशर यूनियन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विनोद पुरवार, रामजी गुप्ता, कल्याण सिंह, बनवारीलाल गुप्ता, रामकिशोर सिंह, राहुल अग्रवाल, भूपेंद्र साहू सहित तमाम लोग मौजूद रहे।