{"_id":"6135f92e8ebc3e2188543858","slug":"up-horrific-road-accident-in-mahoba-tractor-trolley-full-of-devotees-overturned-one-killed-17-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा में भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, 17 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा में भीषण सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, 17 घायल
Mon, 06 Sep 2021 04:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 06 Sep 2021 04:50 PM IST
सार
रात 11 बजे जैसे ही ट्रैक्टर जनपद छतरपुर के सौरा गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महोबा जिले में अजनर थाना क्षेत्र के सगुनियामाफ गांव से श्रद्धालुओं को मध्यप्रदेश (एसपी) के जटाशंकर धाम लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रॉली के नीचे दब जाने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई और 17 घायल हो गए।
घायलों को एमपी के छतरपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से चार को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है। सगुनियामाफ गांव निवासी दशरथ रविवार रात परिजनों व ग्रामीणों के साथ अपनी ट्रैक्टर- ट्राली से सोमवती अमावस्या पर एमपी के जटाशंकर धाम दर्शन करने जा रहा था।
ट्रैक्टर ट्रॉली में महिलाओं व बच्चों समेत 25 लोग सवार थे। रात 11 बजे जैसे ही ट्रैक्टर जनपद छतरपुर के सौरा गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल छतरपुर पहुंचाया, जहां अशोक (35) की मौत हो गई। घायलों में दशरथ, उसकी पत्नी रामकली, पुत्र सुमित, मीना, उसका बेटा प्रदीप, मदन, उसकी बेटी पुष्पा, लाल सिंह, उसकी बेटी पूजा, बबली, पार्वती, सरोज, रोहिणी, चंद्रशेखर, प्रताप, मुन्ना समेत 17 लोग हैं। दशरथ, सुमित, रामकली और बबली को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है।