फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   UP Board: Photo missing from board exam form of 73 candidates

यूपी बोर्ड: 73 परीक्षार्थियों के बोर्ड परीक्षा फार्म से फोटो गायब

Fri, 18 Feb 2022 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Photo missing from board exam form of 73 candidates
महोबा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जिसको लेकर विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म भरे जा चुके हैं। परीक्षा फार्म की जांच में 73 विद्यार्थियों की फोटो गायब या खराब पाई गई है। बोर्ड ने इन विद्यालयों के प्रधानाचार्य को फोटो में सुधार के लिए 28 फरवरी तक का समय दिया है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिले में इस बार 29 केंद्र बनाए गए है। जिसमें हाई स्कूल के 11000 और इंटरमीडिएट के 9954 छात्र सहित कुल 20956 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। इन विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म भरवाए जा चुके हैं, जिनमें फोटो की गड़बड़ी पाई गई है। जिले के 14 विद्यालयों में हाईस्कूल के 59 और इंटरमीडिएट के 14 विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म में फोटो गायब या खराब पाई गई है।
विज्ञापन

वहीं ऐसे पांच विद्यालय हैं जिसमें दिव्यांग विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, उसमें हाईस्कूल के 5 और इंटरमीडिएट के 3 विद्यार्थियों समेत कुल 8 को अपना दिव्यांगता प्रमाणपत्र अपलोड करना है। जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि विद्यालयों के प्रधानाचार्य को इन सुधार के साथ फार्म अपडेट करने को जिम्मा सौंपा है। परीक्षा फार्म में इन सुधार के लिए परिषद ने 28 फरवरी तक ह्वश्चद्वह्यश्च.द्गस्रह्व.द्बठ्ठ पोर्टल पर सुधार कर अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed