फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Uncontrollable car collided with a tree on the highway, woman died

Mahoba News: हाईवे पर बेकाबू कार पेड़ से टकराई, महिला की मौत

Thu, 13 Jul 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 13 Jul 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car collided with a tree on the highway, woman died
श्रीनगर (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे पर बरा नाला के पास तेज रफ्तार बलेनो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई जबकि पति, बहू, पुत्र व नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन

जनपद बांदा के कोतवाली रोड निवासी अनिल जैन (65) अपनी पत्नी चंदा जैन (60), पुत्र अनुज जैन (29), बहू सोनिया (27) व एक वर्षीय मासूम नाती दर्शन जैन के साथ मंगलवार को बलेनो कार से मध्यप्रदेश के जनपद टीकमगढ़ गए थे। वहां जैन समाज की गुरुमाता के दर्शन कर पूरा परिवार कार से घर लौट रहा था। रात करीब एक बजे हाईवे पर बरा नाला के पास कार चला रहा अनुज संतुलन खो बैठा। जिससे गाड़ी सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। राहगीरों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। गंभीर हालत में सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने चंदा जैन को मृत घोषित कर दिया जबकि पति, बहू, पुत्र व नाती की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज कानपुर रेफर किया गया। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed