फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Uncontrollable auto overturns, four students injured

Mahoba News: बेकाबू ऑटो पलटा, चार छात्र-छात्राएं घायल

Sun, 14 Jul 2024 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 14 Jul 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable auto overturns, four students injured
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के बरातपहाड़ी-बिलवई मार्ग पर ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में चार छात्र-छात्राएं घायल हो गए। उधर अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में 18 लोग घायल हुए हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

बिलवई निवासी लोकेश (07) शुभि (09), नैंसी (11) और आर्यांश (07) छिकहरा स्थित एक निजी स्कूल के छात्र-छात्राएं हैं। शनिवार की दोपहर छुट्टी होने पर सभी अन्य छात्रों के साथ ऑटो में बैठकर घर जा रहे थे। तभी रास्ते में पहाड़िया के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चारों छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाकर प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद उनकी छुट्टी कर दी गई। एक अभिभावक ने बताया कि चालक को झपकी आने से ऑटो पलटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मध्यप्रदेश के बारीगढ़ निवासी रमेश (30) शनिवार की सुबह बड़े भाई छोटेलाल (35) के साथ महोबा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहा था। तभी लवकुशनगर तिराहा के पास बाइक असंतुलित होकर पैदल जा रहे हेमंत राजपूत (28) निवासी बसौरा से टकराकर खाई में गिर गई।
इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी तरह कहरा निवासी वंदना, गुगौरा निवासी कुंवरबाई, चंदपुरा निवासी पार्वती, रैपुराकलां निवासी वृंदावन, रैपुरा निवासी परशुराम घायल हुए हैं।

वहीं, ललिता भवन समीप निवासी संतोष गुप्ता, ऐंचाना निवासी नैतिक, नयापुरा निवासी नरेश, रिवई निवासी अल्पना, बमरारा निवासी सावित्री, चरखारी निवासी सुनील भी घायल हैं।
इसी तरह बारीगढ़ निवासी लखन व जमुना प्रसाद बारी निवासी राहुल और कपिल अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed