{"_id":"693320b05bdeb42afe097cb4","slug":"uncle-who-came-to-attend-nieces-wedding-dies-in-road-accident-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-120377-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: भांजी की शादी में आए मामा की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: भांजी की शादी में आए मामा की सड़क हादसे में मौत
Fri, 05 Dec 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
महोबा। कानपुर-सागर हाईवे पर कस्बा खन्ना के पास भांजी की शादी में आए मामा की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा ओवरटेक करने के दौरान बाइक के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने से हुआ। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे, इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और एक की जान चली गई। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
जनपद हमीरपुर के इमिलिया गांव निवासी शिवकरन (40) बृहस्पतिवार की रात भांजी पूजा की शादी में शामिल होने के लिए कस्बा खन्ना आया था। बरात माचा गांव से आई थी। पहले वह भांजी के घर गया। इसके बाद भांजे अरविंद के साथ रात करीब 10 बजे वह बाइक से गेस्ट हाउस जा रहा था। तभी हाईवे पर आगे जा रही गिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। इससे बाइक सवार मामा-भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी मौदहा पहुंचाया गया। जहां शिवकरन की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई जबकि भांजे का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना शादी घर में पहुंचते ही खुशियां मातम में बदल गईं।