फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Uncle and niece killed, four injured in car-bike collision on highway

Mahoba News: हाईवे पर कार-बाइक की भिड़ंत में चाचा-भतीजी की मौत, चार घायल

Sun, 05 Jul 2026 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Uncle and niece killed, four injured in car-bike collision on highway
फोटो 05 एमएएचपी 12 परिचय-घटना के बाद रोते-बिलखते मृतकों के परिजन। संवाद
पनवाड़ी/महोबकंठ। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की रात कार और बाइक की भिड़ंत में चाचा-भतीजी की मौत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों की हालत गंभीर होने पर सीएचसी पनवाड़ी से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। हादसा तेइया गांव के पास एकाएक आए नीलगाय को बचाने में हुआ। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के दुलारा गांव निवासी देवप्रकाश अनुरागी (24) रात करीब आठ बजे बाइक से चचेरे भाई विनोद (26), भाभी सीता (22) व भतीजी शिवांशी (01) को छोड़ने रेलवे स्टेशन हरपालपुर जा रहा था। तीनों को ट्रेन से दिल्ली जाना था। रास्ते में तेइया गांव के पास एकाएक आए नीलगाय को बचाने में बाइक की सामने से आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि कार सवार अफजाल (50) और उसका बड़ा भाई इकबाल (55) निवासी शिवाजी नगर जनपद झांसी को भी चोटें आईं। कार सवार महोबा में एक रिश्तेदारी में शामिल होने आ रहे थे।
विज्ञापन




दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने देवप्रकाश व भतीजी शिवांशी को मृत घोषित कर दिया जबकि घायलों की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। उधर, थानाध्यक्ष महोबकंठ विनोद कुमार सरोज का कहना है कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed