{"_id":"69065997dc6713419a011047","slug":"two-youths-were-swept-away-in-the-river-while-bathing-in-the-check-dam-the-body-of-one-was-found-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-119391-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: चेकडैम में नहाते समय दो युवक नदी में बहे, एक का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: चेकडैम में नहाते समय दो युवक नदी में बहे, एक का मिला शव
Sun, 02 Nov 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के ऐंचाना गांव में शनिवार की दोपहर चेकडैम में नहाते समय दो युवक सीहू नदी में बह गए। दो घंटे बाद एक युवक का शव मिल गया। दूसरे युवक का कोई सुराग नहीं लगा। देर शाम तक गोताखोर नदी में युवक की तलाश करते रहे लेकिन सफलता नहीं मिलीं।
ऐंचाना गांव निवासी सुरेश कुशवाहा (23) व पड़ोसी प्रेमनारायण (25) दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। दिवाली पर्व पर दोनों घर आए थे। शनिवार की दोपहर 12 बजे दोनों युवक गांव के बाहर बने चेकडैम में नहाने गए थे। नहाते समय चेकडैम के ऊपर से बह रहे पानी में दोनों युवक नदी में बह गए। आसपास पशु चरा रहे चरवाहों ने जब युवकों को डूबता देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सीओ दीपक दुबे, नायब तहसीलदार हेमकांत त्रिपाठी व थानाध्यक्ष सुषमा चौधरी मौके पर पहुंची। उन्होंने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर युवकों की तलाश शुरू कराई। दोपहर करीब दो बजे सुरेश का शव नदी में उतराता मिला जबकि प्रेमनारायण का देर शाम तक सुराग नहीं लगा। गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुटी हैं। नायब तहसीलदार ने बताया कि सुरेश के परिजनों को दैवी सहायता योजना के तहत लाभ दिलाया जाएगा।
-- -- -- -- -- --
त्योहार के चलते दिल्ली जाना किया था स्थगित
खरेला। ऐंचाना गांव निवासी सुरेश और उसके साथी प्रेमनारायण को मेहनत-मजदूरी के लिए शनिवार को वापस दिल्ली जाना था लेकिन देवोत्थान एकादशी होने के चलते परिजनों ने अगले दिन जाने की बात कही। इस पर दोनों ने दिल्ली जाना स्थगित कर दिया और गांव के बाहर सीहू नदी पर बने चेकडैम में नहाने चले गए। जहां एक की मौत हो गई जबकि दूसरा लापता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
छह माह पहले हुई थी रज्जू की शादी
खरेला। लापता युवक प्रेमनारायण उर्फ रज्जू की शादी छह माह पहले थाना खन्ना के मवई गांव निवासी रोशनी के साथ हुई थी। वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना से पत्नी व तीन छोटे भाइयों गोविंद, नीरज व राज और मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मृतक सुरेश सात भाइयों ने छठवें नंबर का था। मृतक अविवाहित था। सुरेश की मौत से परिजनों का नदी किनारे रो-रोकर बुरा हाल रहा।