{"_id":"696293f6c655cd6a8c01496b","slug":"two-parties-arrived-claiming-rights-over-the-trees-in-the-field-a-team-was-sent-mahoba-news-c-225-1-mah1002-121398-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: खेत में लगे पेड़ों पर अपना हक बता पहुंचे दो पक्ष, भेजी गई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: खेत में लगे पेड़ों पर अपना हक बता पहुंचे दो पक्ष, भेजी गई टीम
Sat, 10 Jan 2026 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
महोबा/अजनर/खरेला। पुलिस और राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को कोतवाली व थानों में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। थाना अजनर में आयोजित समाधान दिवस में इंद्रहटा निवासी रतनलाल व इसी गांव का नन्दू खेत में लगे पेड़ की पत्ती काटने को लेकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। दोनों पक्ष खेतों के बीचोंबीच लगे पेड़ पर अपना-अपना हक बता रहे थे। थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने पुलिस और राजस्व टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया।
पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने नायब तहसीलदार हेमकांत त्रिपाठी की मौजूदगी में थाना खरेला में शिकायतें सुनीं। इस दौरान कुआं गांव निवासी गोमती देवी ने गांव के ही नरेश पर पशु निकलने के रास्ते में तारबाड़ी लगाने की शिकायत की। बिदावर गांव के रामस्वरूप ने खतौनी में वरासत के दौरान गलत दर्ज नाम को सुधरवाने की मांग की। एसपी ने दोनोंं मामलों में त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर थानाध्यक्ष नन्हेलाल यादव, एसएसआई शिववरदानी सिंह, अवनीश यादव, कानूनगो अजय त्रिपाठी, लेखपाल हुकुम सिंह, राजेश यादव आदि मौजूद रहे। समाधान दिवसों में आईं 25 शिकायतों में महज चार का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
पांच पाटन में जल्द खुलेगी पुलिस चौकी
खरेला। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने शनिवार को क्षेत्र के पांच पाटन में खुलने वाली पुलिस चौकी के लिए स्थान का मौके पर निरीक्षण किया। ग्राम बल्लायं, चंदौली, कुड़ार के बीचोंबीच सड़क किनारे चिन्हित किए गए स्थल को उन्होंने पुलिस चौकी के लिए उपयुक्त बताया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जल्द ही इस चौकी में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इससे ग्राम कुड़ार, जरौली, चंदौली, बल्लायं, तिसौनी, दबका, दमदमा आदि गांव की जनता को सुरक्षा मिलेगी। काफी समय से यहां पुलिस चौकी खोलने की मांग चल रही थी।