{"_id":"620406e7a26c6d50bf2f9aec","slug":"two-killed-in-truck-collision-mahoba-news-knp6797706154","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से संविदाकर्मी समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से संविदाकर्मी समेत दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। लवकुश नगर-महोबा मार्ग पर तेेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार समेत दो लोगों मौत हो गई। यूपी व एमपी सीमा पर हुए हादसे में एक मृतक का शव एमपी पुलिस ले गई दूसरे का पोस्टमार्टम महोबा पुलिस ने कराया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और दोनों की जान चली गई।
मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के इटवा गांव निवासी मुकेश यादव (30) कलक्ट्रेट महोबा में स्थित उपभोक्ता फोरम में संविदा चालक के पद पर तैनात था। प्रतिदिन की तरह मुकेश मंगलवार की रात करीब 8.30 बजे बाइक से घर जा रहा था। लवकुश नगर तिराहा में उसे गांव का ही नरेश कुमार (35) मिल गया। दोनों लोग बाइक से घर जाने लगे। तभी जिले की सीमा पर जब बांस पहाड़ी के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पीछे बैठा नरेश उछलकर मध्यप्रदेश की सीमा पर जा गिरा जबकि बाइक चला रहा मुकेश जिले की सीमा में ही रहा। दोनों की मौके पर मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची एमपी पुलिस नरेश के शव को कब्जे में लेकर चली गई। वहीं सदर कोतवाली पुलिस ने मुकेश के शव को रात को ही जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक मुकेश की चार वर्ष पहले शादी हुई थी। जिसकी एक संतान है।