{"_id":"f6e76eefdad94baf37463e7ad4b67bb5","slug":"two-killed-in-road-accidents-hindi-news-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Fri, 11 Dec 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई (महोबा)। हाईवे पर अलग-अलग दो स्थानों हुई सड़क
विज्ञापन
दुर्घटनाओं में एक बाइक सवार समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर
गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरने
वाला क्लीनर कानपुर का था।
गुरुवार को कस्बा कबरई के मोहल्ला विवेक नगर निवासी अनुज (16) पुत्र जितेंद्र सिंह यादव अपने छोटे भाई आलोक (10) के साथ बाइक से बरबई की तरफ जा रहा था।
हाईवे पर जैसे ही धनेश ग्रेनाइट पास पहुंचा सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे दोनो बाइक सवार छिटककर दूर जाकर गिरे।
गंभीर रूप से घायल किशोर और बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया।
उधर, झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम रिवई के पास एक ट्रक पंचर हो गया। ट्रक का क्लीनर कानपुर निवासी ब्रजेश कुमार ट्रक के नीचे जैक चढ़ाने गया था।
जैक चढ़ाने के बाद जैसे ही बाहर निकला, उसी दौरान आए तेज रफ्तार ट्रक ने ब्रजेश को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जब तक घायल ब्रजेश को अस्पताल लाने के लिए वाहन का इंतजाम किया जाता, तब तक उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।