फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two innocent children died due to cold and fever, 13 admitted

Mahoba News: सर्दी-बुखार से दो मासूमों की मौत, 13 भर्ती

Sun, 22 Feb 2026 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 22 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two innocent children died due to cold and fever, 13 admitted
महोबा। जिले में संक्रामक बीमारियों का कहर जारी है। शनिवार को सर्दी-बुखार से दो मासूमों की मौत हो गई। 24 घंटों में 13 मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती कराया गया। अन्य निजी क्लीनिकों में उल्टी, दस्त, बुखार, पेटदर्द आदि के मरीजों की भरमार हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीजों व तीमारदारों की भीड़ जुटी। पर्चा बनवाने से लेकर काउंटर से दवाएं लेने तक के लिए मरीजों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान ओपीडी में डॉक्टरों ने 668 मरीजों का उपचार किया। 24 घंटे में उल्टी, दस्त, बुखार, पेटदर्द आदि से पीड़ित चंदादेवी, अभिनय, राममूर्ति, लकी, सालू, आशीष, अभ्यांश, मोहिनी, वंश, शकुंतला, वैदिक, धर्मेंद्र और प्राची की हालत गंभीर होने पर वार्डों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सीमा से सटे मध्यप्रदेश के हटवा गांव निवासी प्रकाश ने बताया कि उसका तीन माह का बेटा प्रियांश दो दिन से सर्दी-बुखार से पीड़ित था। शुक्रवार की रात तेज बुखार से हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी तरह न्यू सिटी निवासी भारती के तीन माह का बेटा देवांश सर्दी-बुखार से ग्रसित था। शनिवार की सुबह मां उसे अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लाई। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि मौसम में बदलाव से लोग बीमार हो रहे हैं। ऐसे में बेहद सावधानी बरतें। सुबह-शाम बच्चों व बुजुर्गों को घरों से न निकलने दें।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed