{"_id":"66ccc94958c4855c4600dec6","slug":"two-including-an-innocent-child-died-due-to-fever-and-vomiting-and-diarrhea-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-108612-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: बुखार व उल्टी-दस्त से मासूम समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: बुखार व उल्टी-दस्त से मासूम समेत दो की मौत
Mon, 26 Aug 2024 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
महोबा। मौसम में लगातार बदलाव से लोग बीमार हो रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में बुखार और उल्टी-दस्त से मासूम बालिका समेत दो लोगों की मौत हो गई।
वहीं 24 घंटे में पेट दर्द, खांसी, जुकाम आदि के 10 मरीजों को वार्ड में भर्ती कराया गया। निजी क्लीनिकों में भी बुखार व डायरिया के मरीजों की भीड़ है।
जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीज व तीमारदारों की भीड जुटी। उधर पिछले 24 घंटे के अंदर उल्टी-दस्त, बुखार, पेट टर्द आदि संक्रामक बीमारियों से ग्रसित राजाबेटी, आरती, मुन्ना, हर्ष आदि की हालत गंभीर होने पर वार्ड में उपचार किया जा रहा है।
उधर, थाना कबरई के अलीपुरा निवासी शांति अनुरागी अपनी चार वर्षीय बेटी मानवी के साथ रक्षाबंधन पर मायके सूपा गई थीं। जहां मानवी की हालत बिगड़ गई। 24 घंटे से तेज बुखार होने और उल्टी आने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।
इसी तरह जनपद हमीरपुर के पहाड़ी भिटारी निवासी कुंवर बाई (75) की बुखार से मौत हो गई। सीएमएस डॉ. पीके अग्रवाल का कहना है कि बदलते मौसम में लोग एहतियात करतें। शुद्ध पानी व खाद्य पदार्थों का प्रयोग करें। कटे-फटे फलों के सेवन से बचें।