फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two cousins died in road accident

सड़क दुर्घटना में दो चचेरे भाइयों की मौत

Thu, 20 Feb 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Two cousins died in road accident
महोबा। खरेला-चरखारी मार्ग में ग्राम सुदामापुरी के पास तेरहवीं संस्कार से लौट रहे दो बाइक सवार चचेरे भाइयों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे एक भाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे भाई ने जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना खरेला के ग्राम बराय निवासी शैलेंद्र (30) पुत्र रमेश विश्वकर्मा व कल्लू (27) पुत्र छोटेलाल विश्वकर्मा दोनों चचेरे भाई चरखारी से एक तेरहवीं संस्कार से बुधवार की रात में दो बजे गांव लौट रहे थे। जैसे ही सुदामापुरी गांव के पास पहुंचे तभी एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक कल्लू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक में पीछे बैैठे शैलेंद्र विश्वकर्मा बुरी तरह घायल हो गया। दोनों चचेरे भाई दिल्ली में एक फैक्ट्री में काम करते थे। एक सप्ताह पहले लौटकर गांव आए थे। राहगीरों ने यूपी 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शैलेंद्र को नाजुक हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है। मृतक के परिजनों ने कोतवाली चरखारी में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed