फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Two candidates each for the post of president and general secretary

अध्यक्ष और महासचिव पद पर दो-दो प्रत्याशी होने से सीधी टक्कर

Thu, 20 Feb 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two candidates each for the post of president and general secretary
कुलपहाड़ (महोबा)। बार एसोसिएशन कुलपहाड़ के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। गुरुवार को अध्यक्ष और महासचिव पद पर दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। ज्यादातर पदों पर एक-एक नामांपन पत्र ही भरा गया। इससे अध्यक्ष व महासचिव को छोड़कर शेष पदों पर निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

29 फरवरी को बार एसोसिएशन कुलपहाड़ के चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद पर सत्यप्रकाश श्रीवास्तव व शिवराम सिंह राजपूत ने पर्चे दाखिल किए। महासचिव पद पर सुनील द्विवेदी और राजाराम यादव ने नामांकन पत्र भरे। चुनाव नामांकन की अंतिम तिथि खत्म हो जाने के बाद अध्यक्ष और महासचिव पद पर अब सीधी टक्कर हैं। जिससे प्रत्याशी दिनरात संपर्क करने में जुटे हुए है। निर्वाचन अधिकारी केदारनाथ सक्सेना ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अचल सिंह यादव, कोषाध्यक्ष पद पर नरेश रिछारिया, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए भूपेंद्र तिवारी व दशरथ अहिरवार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए संदीप पांडे व सुशील कुशवाहा द्वारा नामांकन पत्र जमा किया गया जबकि संयुक्त सचिव प्रशासन के लिए महेंद्र श्रीवास्तव, सयुक्त सचिव लाइब्रेरी के लिए हरिश्चंद्र रैकवार और संयुक्त सचिव प्रकाशन के लिए विजय यादव द्वारा नामांकन किया गया। दूसरा प्रत्याशी न होने के कारण इन पदों पर चुनाव निर्विरोध होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed