{"_id":"6a36d79919cfcf5c7700149e","slug":"two-accused-arrested-with-country-made-pistols-mahoba-news-c-225-1-mah1012-126354-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: तमंचों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: तमंचों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
महोबा। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से तमंचों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष पनवाड़ी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग के दौरान बगवाहा गांव निवासी गजराल उर्फ गज्जू को कस्बा पनवाड़ी से पकड़ा। उसे पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। इसी तरह खरेला पुलिस ने जरौली गांव निवासी रणधीर को चंदोली गांव के पास से तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। (संवाद)
-- -- -- -- --
महिलाओं को बताए हक और अधिकार
महोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत शनिवार को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। पुलिस टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों, गांव व कस्बा क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। भरोसा दिया कि किसी भी प्रकार की शिकायत, उत्पीड़न व आपात स्थिति में पुलिस की ओर से त्वरित सहायता प्रदान की जाएगी। पुलिस टीमों ने महिलाओं को कानूनी अधिकार भी बताए। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 व मिशन शक्ति केंद्रों की सेवाओं की जानकारी दी। (संवाद)