{"_id":"611e5e368ebc3e79fa1ac47a","slug":"truck-tractor-owners-and-drivers-protest-against-harassment-mahoba-news-knp6469616156","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: उत्पीड़न के विरोध में ट्रक-ट्रैक्टर मालिकों और चालकों का प्रदर्शन, 50 से अधिक वाहन खड़े कर धरने पर बैठे संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: उत्पीड़न के विरोध में ट्रक-ट्रैक्टर मालिकों और चालकों का प्रदर्शन, 50 से अधिक वाहन खड़े कर धरने पर बैठे संचालक
Thu, 19 Aug 2021 07:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 07:05 PM IST
सार
आरोप लगाया कि सभी एसडीएम, खनिज विभाग व एआरटीओ द्वारा ट्रैक्टरों के एक लाख और ट्रकों का डेढ़ लाख का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
डाकबंगला मैदान में धरना प्रदर्शन करते ट्रांसपोर्ट संचालक और चालक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महोबा जिले में बिल्डिंग मैटेरियल ट्रांसपोर्ट ट्रक एवं ट्रैक्टर यूनियन के पदाधिकारियों ने अफसरों के उत्पीड़न के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को हड़ताल पर रहे ट्रक व ट्रैक्टर मालिक और चालकों ने डाकबंगला मैदान में आधा सैकड़ा वाहनों को खड़ाकर धरना प्रदर्शन किया।
आरोप लगाया कि सभी एसडीएम, खनिज विभाग व एआरटीओ द्वारा ट्रैक्टरों के एक लाख और ट्रकों का डेढ़ लाख का चालान किया जा रहा है। इससे ट्रांसपोर्ट संचालक परेशान हैं। डाकबंगला मैदान में धरने पर बैठे यूनियन के अध्यक्ष सत्येंद्र प्रताप ने कहा कि जिले में एक हजार ट्रक व ट्रैक्टर संचालित हैं।
इससे हजारों लोगों को रोजगार मिला है। प्रशासन द्वारा गिट्टी व बालू लदे वाहनों के भारी भरकम चालान किए जाते हैं। कहा कि ट्रैक्टर की नगर पालिका क्षेत्र में चेकिंग न की जाए। ट्रैक्टर-ट्राली में जो माल है उसके ट्रक की रायल्टी देख सकते हैं, क्योंकि गली में ट्रक नहीं जा सकता।
विज्ञापन
इस कारण ट्रैक्टर से माल डाला जाता है। यदि ट्रैक्टर खदानों से बालू व क्रशर से गिट्टी अवैध लाते हैं तो उन्हें बंद किया जाए। यूनियन ने ढाबों व पेट्रोल पंपों में खड़ी गाड़ी बंद न किए जाने, जांच के लिए अलग से टीम बनाने, जिले में बालू व गिट्टी की मंडी एक जगह किए जाने की मांग की, जिससे एक स्थान पर ट्रक और ट्रैक्टर खड़े हो सकें।
चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती तो आरपार की लड़ाई शुरू की जाएगी। धरना प्रदर्शन में विनोद कुमार यादव, मदन सिंह वर्मा, सूरज सिंह, अंकित तिवारी, संतोष कुमार, रामसिंह, नागेंद्र सिंह, राजा यादव, लाल सिंह, छोटू समेत तमाम ट्रांसपोर्ट संचालक मौजूद रहे।