{"_id":"66732893fb6ecf873105f8c4","slug":"truck-loaded-with-marble-overturned-after-climbing-on-divider-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-107235-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मार्बल लदा ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मार्बल लदा ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर पलटा
Thu, 20 Jun 2024 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Thu, 20 Jun 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। राजस्थान से मार्बल पत्थर लादकर महोबा की ओर जा रहा एक ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर सड़क पर पलट गया। इससे उसमें लदा मार्बल पत्थर सड़क पर बिखर गया। हालांकि, दुर्घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, देर शाम तक ट्रक न हटने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई।
झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुलपहाड़-सुगिरा के बीच डिवाइडर पर कोई संकेतक न होने से यहां आए दिन हादसे होते हैं। मंगलवार की रात राजस्थान के जनपद उदयपुर से मार्बल पत्थर लादकर एक ट्रक महोबा की ओर जा रहा था। तभी महाविद्यालय के पास डिवाइडर पर ट्रक चढ़ गया और डिवाइडर को तोड़ता हुआ सड़क पर पलट गया। इससे उसमें लदा लाखों रुपये का मार्बल टूटकर सड़क पर बिखर गया।
आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने से दुर्घटना हुई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से गायब हो गया। लोगों ने बताया कि इसके पहले भी इसी तरह की छह से अधिक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इस स्थान पर संकेतन न होने से चालक डिवाइडर की स्थिति समझ नहीं पाते।
विज्ञापन
उधर, कुलपहाड़ विकास समिति की वैभव अरजरिया, सुरेंद्र सिंह, मुस्तकीम खान, बृजेश चौबे, बलबीर यादव ने डिवाइडर से पहले कई संकेतक लगाए जाने की मांग की है। ताकि, वाहन चालकों को डिवाइडर के बारे में जानकारी हो सके और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।