{"_id":"58b853614f1c1b7835830c24","slug":"truck-collision-killed-the-boy-brother-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, भाई घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Thu, 02 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
बहन की शादी के कार्ड बांटकर बाइक से लौट रहा था मृतक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी मिर्जापुर हाईवे में गांव लाड़पुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक बहन की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहा था। युवक की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
कोतवाली चरखारी के गांव टोलासोयम निवासी बाबूलाल (32) पुत्र श्रीचरण की बहन रानी की शादी चार मार्च को थाना श्रीनगर के गांव चित्तइयन में होनी थी। गुरुवार को घर पर मंडप समारोह था। बाबूलाल अपने चचेरे भाई अरविंद (28) पुत्र हरीचरण के साथ बाइक से शादी के कार्ड बांटने अपनी रिश्तेदारी में गांव सुगिरा गया था। कार्ड बांटकर लौटते समय हाईवे पर गांव लाड़पुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। साथ ही गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने बाबूलाल को मृत घोषित कर दिया जबकि अरविंद का उपचार चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बहन की शादी से पहले भाई की अर्थी उठने से माहौल गमगीन हो गया है। परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, वर पक्ष के लोगों में भी मातम का माहौल है।
विज्ञापन
बहन की शादी के कार्ड बांटकर बाइक से लौट रहे बाबूलाल की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से वर व वधु पक्ष में मातम छा गया। बहन की शादी में बाबूलाल को कन्यादान करना था, लेकिन उसकी यह हसरत अधूरी रह गई। तीन भाइयों और चार बहनों में सबसे बड़ा बाबूलाल की मौत से शादी की खुशियां पल भर में काफूर हो गई।
बाबूलाल के दो भाई नंदू और वीरू है जबकि चार बहनों में तीन की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बहन रानी की शादी चार मार्च को होनी थी। बाबूलाल ने परिजनों से सबसे छोटी बहन की शादी में कन्यादान लेने की बात कही थी, लेकिन उसकी यह हसरत अधूरी रह गई।