{"_id":"57813a3f4f1c1be6567fc039","slug":"transformer-blew-a-dozen-villages-dark","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंका, एक दर्जन गांवों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंका, एक दर्जन गांवों में अंधेरा
अमर उजाला महोबा
Updated Sat, 09 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
मानसून से निपटने को तैयार नहीं विद्युत विभाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड चरखारी के ग्राम गुढ़ा में दो महीने पहले शुरू हुआ नवनिर्मित पावर हाउस का पांच एमबीए ट्रांसफार्मर फुंक गया है। जिससे एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति आठ दिन से ठप है। ट्रांसफार्मर न बदले जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
चरखारी पावर हाउस से कस्बा सहित दो दर्जन से अधिक गांवाें में बिजली आपूर्ति की जाती है। आए दिन ओवरलोड के चलते फाल्ट होने व लो वोल्टेज की समस्या नासूर बनी थी। विद्युत विभाग ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए गुढ़ा गांव में पांच एमबीए के नए फीडर की स्थापना कराई थी। जिससे गुढ़ा, गौरहारी, करहरा, भटेवराकला, बपरेथा, लुहारी, गोरखा, अकठौंहा, अस्थौन आदि गांव को आपूर्ति होती थी। मगर गुढ़ा में स्थापित नया पावर हाउस दो माह भी नहीं चल सका। पांच एमबीए का ट्रांसफार्मर आठ दिन पहले जल गया। जिससे एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई।
बारिश के मौसम में बिजली न आने से ग्रामीण परेशान है। गौरहारी निवासी योगेंद्र मिश्रा, बालकिशन बपरेथा, सुरेश राजपूत, गुढ़ा निवासी राजू विश्वकर्मा ने बताया कि अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, मगर कोई सुनवाई नहीं है। बिजली न आने से आटा पिसवाने व मोबाइल चार्ज करने के लिए भी ग्रामीणों को दस से 12 किमी दूर चरखारी और पनवाड़ी क्षेत्र जाना पड़ता है। मामले में बिजली विभाग के एसडीओ शत्रुघन सिंह ने बताया कि पांच एमबीए के जले ट्रांसफार्मर के लिए स्टीमेट भेज गया है। पांच दिनों से लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। नया ट्रांसफार्मर मिलने पर ही बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
गुढ़ा पावर हाउस का ट्रांसफार्मर जलने से कस्बा खरेला, रिवई, छानी, कनेरा और सुदामापुरी की पेयजल आपूर्ति ठप है। बिजली आपूर्ति न मिल पाने से अस्थौन गांव में बने पंप हाउस से पानी की सप्लाई इन गांवों में नहीं हो पा रही है। जल संस्थान के अवर अभियंता एसके वर्मा ने बताया बिजली की समस्या के चलते पेयजल आपूर्ति बाधित है। प्रभावित क्षेत्र में टैंकर भी नहीं भर पा रहे हैं।