{"_id":"576d83b64f1c1bd532b48f2b","slug":"tractor-collision-wall-fell-the-baby-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से दीवार गिरी, बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से दीवार गिरी, बच्चे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टीकामऊ में हैंडपंप पर नहाते समय ट्रैक्टर की टक्कर से गिरी दीवार की चपेट में आकर एक बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
ग्राम टीकामऊ निवासी अरुण (6) पुत्र जयकरन शुक्रवार को गांव में लगे सरकारी हैंडपंप पर नहाने गया था। नहाते समय हैंडपंप के समीप बनी दीवार ट्रैक्टर की टक्कर से गिर गई। जिसके मलबे में बच्चा दब गया। यह देख आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़ पड़े और अरुण को मलबे से बाहर निकाला।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल अरुण को आनन फानन में परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि अभी तक उन्हें तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।